Site icon बोलते पन्ने

जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया

जहानाबाद (मखदुमपुर) | शिवा केसरी

शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे परीक्षा देकर एक छात्रा ट्रेन से मखदुमपुर स्टेशन पर उतरी जहां से अपने घर जाने के लिए टेंपो तलाश करने लगी इसी दौरान एक टेंपो चालक ने उसे रिजर्व करके पहुचने पर राजी हुआ छात्र ने टेंपो रिजर्व कर घर जाने लगी। इसी बीच टेंपो चालक ने आधे रास्ते में लेजकर सुनसान जगहा देखकर टेम्पू रोका और छात्रा के साथ बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद टेंपो चालक ने छात्रा को वापस मखदुमपुर बाईपास के समीप लाकर उतार दिया। वही पीड़ित छात्रा ने तत्परता दिखाते हुए टेंपो का तस्वीर अपने मोबाइल में खींच ली और सीधे मखदुमपुर थाने में जाकर आपबीती बताई, घटना की सूचना पाकर मखदुमपुर थाने की पुलिस हरकत में आई और मोबाइल पर खींची तस्वीर में जो टेंपो का नंबर था उसके आधार पर टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया। टेंपो चालक की पहचान भीमपुरा गांव निवासी ब्रजकुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है। जो वर्तमान में मखदुमपुर में घर बनाकर रह रहा है। पूरे घटना की पुष्टि करते हुए घोसी एसडीपीओ 2 संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही फौरन आरोपी युवक टेंपो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। वही महज़ 7 बजे शाम में ही टेंपो चालक द्वारा परीक्षा देकर लौट रही छात्रा के साथ इस तरह की घटना को लेकर पूरे दिन मखदुमपुर बाजार में चर्चा का विषय बना रहा, साथ ही अभिभावकों के मन में बच्ची को लेकर चिंता देखा गया।

Exit mobile version