सहरसा |
बिहार में ढाई साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। बच्ची की हालत बेहद गंभीर है और उसे रेफर कर दिया गया है।
यह घटना सहरसा जिले केे सौर बाजार थाना क्षेत्र में हुई।
घटना 17 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे की है। बदहवास पिता ने सदर अस्पताल सहरसा में बताया कि उनकी ढाई साल की बच्ची खेत में खेल रही थी, किसी ने बहला फुसलाकर उसके साथ रेप किया। साथ ही साथ बच्ची के गुप्तांग में रॉड घुसने की भी जानकारी सामने आई है।
बच्ची के पिता का कहना है कि उनके गांव के राजकुमार शर्मा ने बेटी से बलात्कार किया है। उधर, डीएसपी ने बताया कि बच्ची के साथ प्रथम दृष्टया रेप की घटना सामने आई है और उसके प्राइवेट पार्ट में भी इंजरी है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार शर्मा को भी हिरासत में लिया है।
