बोलते पन्ने

महाकुंभ में आग लगी; गाजा में युद्धविराम लागू

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

देश की पांच बड़ी खबरें : 

1- महाकुंभ के एक सेक्टर में आग लगने से 18 शिविर चपेट में आए, दो लोग घायल, सिलेंडर फटने से हुआ हादसा, पीएम ने सीएम से फोन पर हाल पूछा।

2- सैफ को चाकू मारने की घटना ने लिया राजनीतिक मोड़, पुलिस का दावा- कस्टडी में लिया आरोपी बंग्लादेशी, बीजेपी ने विपक्ष पर आरोप लगाए। विपक्ष बोला- मुद्दा भटकाने की कोशिश।

3-  दिल्ली चुनाव: भाजपा के लिए दस से ज्यादा रैली करेंगे योगी, आप ने पंजाब सीएम भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।

4- ठंड बढ़ने के आसार, 22-23 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावन, पंजाब-हरियाणा में होगी बौछार : मौसम विभाग

5-  खो-खो विश्वकप 2025 : नेपाल की महिला व पुरुष टीम को हराकर भारत ने दोनों वर्गों में विश्व चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा।

 

विदेश की पांच बड़ी खबरें : 

1-  गाजा में इजरायल व हमास के बीच युद्धविराम लागू, नेतन्याहू ने किया ऐलान; अपने घरों को लौटने लगे विस्थापित।

2-  हमास के कब्जे से 471 दिन बाद रिहा हुईं तीन इजरायली बंधक, समझौते के पहले चरण में कुल 33 बंधकों को छोड़ेगा, इजरायल ने एक्स पर सूची डाली।

3-  युद्ध विराम लागू होने से नाराज रक्षा मंत्री समेत तीन मंत्रियों ने नेतन्याहू सरकार से इस्तीफा दिया, समर्थन वापस लेने से अब नेतन्याहू के पास बहुत कम बहुमत बचा।

4- अमेरिका में ट्रंप की शपथ से एक दिन पहले राजधानी में अधिकार कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, ट्रंप की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

5- अमेरिका में बंद नहीं होगी टिक-टॉक, ट्रंप ने चीनी स्वामित्व वाली इस ऐप को जारी रखने के दिए संकेत, शपथ ग्रहण के बाद हो सकता है फैसला।

Exit mobile version