Site icon बोलते पन्ने

होर्मुज़ में भारतीय जहाजों पर फायरिंग, अब क्या हैं हालात

नई दिल्ली | होर्मुज स्ट्रेट से शनिवार को गुजर रहे दो भारतीय जहाजों पर ईरानी गनबोट के फायरिंग करने की सूचना है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि भारत सरकार ने इस घटना का विरोध जताया है।

भारतीय झंडे वाले 14 जहाज कच्चा कच्चा तेल और गैस लेकर स्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे।

रॉयटर्स के मुताबिक, इस बीच ईरान की नौसेना की ओर से रेडियो मैसेज भेजकर उन जहाजों को चेतावनी दी गई कि उन्हेें स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति नहीं है।

PTI ने भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी है कि “भारत ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में तैनात राजदूत डॉ. मोहम्मद फथअली को तलब करके विरोध जताया है।”

विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने राजदूत के सामने इस बात पर गहरी चिंता जतायी है कि भारतीय झंडे वाले दो जहाजों पर IRGC की ओर से फायरिंग हुई। जिसके चलते जहाजों को अपना रास्ता बदलना पड़ा।

विदेश मंत्रालय ने याद दिलाया है कि ईरान पहले भारत आने वाले जहाजों को सुरक्षित रास्ता देता रहा है।

पहले होर्मुज़ खोला फिर पूरी तरह बंद किया

इज़रायल व लेबनान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को 21 अप्रैल तक के लिए खोल दिया था। जिसके बाद बड़ी संख्या में भारतीय व अन्य देशों के जहाज पार होने को होर्मुज़ की ओर बढ़े थे। लेकिन अमेरिकी नाकेबंदी जारी होने का हवाला देकर ईरान ने इसे दोबारा पूरी तरह बंद कर लिया, जिसके बाद गोलीबारी की यह घटना सामने आई है।

Exit mobile version