Site icon बोलते पन्ने

24 April, 2026 : आज शाम 5 बजे तक की सुर्खियां पढ़ें

Top Headlines

देश की प्रमुख पांच खबरें :

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, राघव चड्डा समेत 10 राज्यसभा सांसद बीजेपी में विलय करेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घोषणा।

73 सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के प्रस्ताव पर साइन किए, इससे जुड़ा नोटिस राज्यसभा सभापति को सौंपा। 

बंगाल में रिकॉर्ड 92.88% व तमिलनाड में 85.15% वोटिंग हुई, बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा।

सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई तक होगी। यह दूसरी परीक्षा वैकल्पिक रखी गई है।

गाजियाबाद में बच्ची से रेप-मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को SIT बनाकर जांच के दिए आदेश।


विदेश की पांच प्रमुख खबरें :

भारत को बताया ‘नरक’ बताने वाले एक डॉक्यूमेंट को ट्रंप ने शेयर किया; भारत बोला- “घटिया और अज्ञानतापूर्ण टिप्पणी”

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री की घोषणा- भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट अगले सप्ताह सोमवार को होगा साइन

ट्रंप ने नौसेना को दिया आदेश, कहा- “होर्मुज़ स्ट्रेट में बारूदी सुरंग बिछाने वाली ईरानी नावों को उड़ा दो।”

इजरायल-लेबनान के बीच दस दिन के लिए लागू सीज़फायर को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाया, ट्रंप ने की घोषणा।

इज़रायली सेना का दावा- हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर दागी मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायरन

Exit mobile version