Site icon बोलते पन्ने

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच पहली बार ट्रंप ने किया मोदी को फोन, जानिए क्या बात हुई?

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली | भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है। यह जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी है।

गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच यह पहला मौका है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री से वार्ता की है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा –

“राष्ट्रपति ट्रंप का फ़ोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर अच्छी बातचीत हुई। भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। यह ज़रूरी है कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ खुला, सुरक्षित और सबके लिए उपलब्ध रहे, क्योंकि यह पूरे विश्व के लिए अहम है। हमने शांति और स्थिरता के प्रयासों पर संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।”

साथ ही, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्ज़ियो गोर ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। दोनों ने मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को खुला रखने पर भी बात हुई।”

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि ‘होर्मुज़ स्ट्रेट जैसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में रुकावट अस्वीकार्य’ है।

दूसरी ओर, ट्रंप ने नेटो सदस्य देशों व चीन से होर्मुज़ स्ट्रेट की सुरक्षा के लिए मदद मांगी है लेकिन अभी तक मदद के लिए कोई देश आगे नहीं आया है।

Exit mobile version