Site icon बोलते पन्ने

Epstein Files : एपस्टीन मामले में नाम के बाद ब्रिटेन के राजा चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू गिरफ्तार

https://pbs.twimg.com/media/HBhvr0TXkAA455C?format=jpg&name=medium

पहली बार 2018 में प्रिंस एंड्रयू के ऊपर एक नाबालिग (फोटो में मौजूद लड़की) से यौन संबंध बनाने का आरोप लगा था। (Photo Credit - X/@jkbjournalist)

 

नई दिल्ली | ब्रिटेन के शाही परिवार को एक बड़ा झटका लगा है। एपस्टीन फाइल में फंसे ब्रिटेन के राजा चार्ल्स के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू (Prince Andrew) को यूनाइटिड किंगडम (UK ) पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर सार्वजनिक पद पर रहते हुए सरकारी फाइलों में हेरफेर के आरोप लगे हैं। बता दें कि पूर्व प्रिंस एंड्रयू का आज 66वां जन्मदिन है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पुलिस ने उन्हें गुरुवार (19 feb) सुबह करीब 8 बजे सैंड्रिंघम में उनके घर से हिरासत में लिया। हांलाकि एंड्रयू को पुलिस ने रिहा कर दिया है।

थॉमस वैली पुलिस ने गुरुवार को पुष्टि की कि एंड्रयू को पूरी तरह से जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि वे उन रिपोर्टों की भी जांच कर रहे थे जिसमें एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ने 2010 में सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) को ट्रेड रिपोर्ट भेजी थीं।

भाई की गिरफ्तारी पर बोले किंग चार्ल्स, निष्पक्ष जांच होगी 

वहीं किंग चार्ल्स ने एंड्रयू की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। किंग चार्ल्स ने कहा कि एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर के सार्वजनिक पद के दुरुपयोग की खबर मैंने अत्यंत चिंता के साथ सुनी है। अब इस मामले की पूर्ण, निष्पक्ष और उचित प्रक्रिया के तहत जांच होगी।

एंड्रयू पर लग चुके हैं यौन शोषण के संगीन आराेप

एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर पर कई संगीन आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार एपस्टीन मामले में एक पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी तब प्रिंस एंड्रयू ने उनका यौन शोषण किया था। हालांकि, एंड्रयू ने उसके सभी आरोपों को खारिज किया था। पीड़िता की अप्रैल 2025 में मौत हो गई थी। इसकी वजह आत्महत्या बताई गई थी।

एपस्टीन से संबंधों को लेकर विवादों में रहे हैं एंड्रयू

एंड्रयू लंबे समय से एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को लेकर विवादों में रहे हैं। एपस्टीन फाइल्‍स से संकेत मिले थे कि जब एंड्रयू ब्रिटेन के ट्रेड मामलों के राजदूत थे, तब उन्होंने एपस्टीन को कुछ गोपनीय सरकारी दस्तावेज भेजे थे। पिछले साल ही किंग चार्ल्स ने उनके सभी शाही खिताब और सम्मान छीन लिए थे। उन्हें विंडसर एस्टेट के शाही बंगले से भी बेदखल करने का फैसला किया था। एंड्रयू ने हमेशा किसी भी गलत काम से इनकार किया है, लेकिन नई फाइल्स में सामने आई तस्वीरों और ईमेल्स ने उन पर शिकंजा कस दिया है।

अमेरिका में राजदूत पद से हटाए गए थे मैंडेलसन  

ब्रिटेन सरकार एपस्टीन फाइल्स से नए दस्तावेज जारी हाेने के बाद काफी सख्त कार्रवाई कर रही है।  ब्रिटेन ने हाल ही में पीटर मैंडेलसन को अमेरिका में अपना राजदूत (Diplomat) पद से हटा दिया था, क्योंकि उनके संबंध एपस्टीन से पाए गए थे। उनकी जगह क्रिश्चियन टर्नर को नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

क्या है पूरा मामला

हाल ही में एपस्टीन फाइल्स से जुड़े 30 लाख नए दस्तावेज जारी किए गए हैं। कुछ सामग्री पहले ही सार्वजनिक हो चुकी है, जिनमें तस्वीरें भी शामिल हैं। इससे पहले कमिटी से एपस्टीन की संपत्ति के हजारों दस्तावेज आए, जिनमें ज़्यादातर ईमेल थे।
Exit mobile version