- बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि कल तक ट्रॉफी नहीं मिली तो ICC में शिकायत करेंगे।
नई दिल्ली|
भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिली है जबकि उसने इसे सितंबर में पाकिस्तान को हराकर जीत लिया था। अब इस मामले में BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सचिव देवजीत सैकिया ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 3 नवंबर तक भारत को ट्रॉफी नहीं मिली तो वो इस मामले वे एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की शिकायत ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल) के सामने पेश करेंगे।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि
“करीब 10 दिन पहले हमने एसीसी से लिखित में अनुरोध किया है कि एशिया कप ट्रॉफी जल्द से जल्द बीसीसीआई को सौंपी जाए लेकिन अब तक हमें ट्रॉफी नहीं मिली है अगर हमें 3 नवंबर तक ट्रॉफी नहीं मिलती है तो दुबई में आईसीसी की होने वाली बैठक में हम इस मुद्दे को सामने लाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि आईसीसी निष्पक्ष रूप से व्यवहार करके हमें ट्रॉफी दिलाने में मदद करेगी।”
देवजीत सैकिया ने यह भी कहा कि कल (3 nov) को समाप्त हुई आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में फाइनल में भारत की जीत के बाद महिला टीम को तुरंत ट्रॉफी दे दी गई पर जब दुबई में भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप जीता तो उन्हें अब तक ट्रॉफी नहीं सौंपी गई है।
28 सितंबर को जीता था एशिया कप, हाथ नहीं मिलाने पर ट्रॉफी नहीं मिली
दरअसल 28 सितंबर को दुबई में हुए एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपना नौवां एशिया कप खिताब जीता।लेकिन भारत ने ACC चीफ और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। भारत ने No Hand Shake नीति के तहत पाक खिलाड़ियों से भी हाथ नहीं मिलाया था और ट्रॉफी के दौरान भी यही मांग रखी, जिसके बाद नकवी कथित रूप से ट्रॉफी लेकर चले गए थे। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के बाद से।

