Site icon बोलते पन्ने

बिहार : 4 बार जीते पर सड़क नहीं बनवायी, ग्रामीणों ने पथराव किया, विधायक को पीटा

बेलदौर विधानसभा सीट के एक गांव में विधायक के काफिले पर ग्रामीणों ने हमला किया, इनसेट में घायल विधायक और टूटी हुई कार।

बेलदौर विधानसभा सीट के एक गांव में विधायक के काफिले पर ग्रामीणों ने हमला किया, इनसेट में घायल विधायक और टूटी हुई कार।

गयाजी | अजीत कुमार 
बिहार में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है, लोगों की जनप्रतिनिधियों से भारी नाराजगी सामने आती जा रही है।
गया जी जिले में टिकारी विधानसभा से चार बार विधायकी जीत चुके अनिल कुमार के ऊपर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। अनिल कुमार टिकारी विधानसभा से अभी सिटिंग विधायक हैं और दोबारा यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं।
(note – इस खबर को वीडियो में देखने के लिए इस लिंक पर जाइए।)
टिकारी ब्लॉक के दिघौरा गांव के ग्रामीणों ने विधायक के काफिले को न सिर्फ खदेड़ दिया, बल्कि वे हिंसक हो गए।
  विधायक के काफिले की कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए, विधायक से हाथापाई हुई जिसमें विधायक को चोटें आई हैं। विधायक अनिल कुमार ने इसे जानलेवा हमला बताया और कहा कि राजद के लोगों ने ऐसा किया, क्षेत्र की जनता तो उनके साथ है।
इस घटना में दोनों ओर से फायरिंग होने की भी खबर है।

निवर्तमान विधायक व HAM प्रत्याशी अनिल कुमार घायल अवस्था में प्रेस को घटना के बारे में जानकारी देते हुए।

विरोध को लेकर दिघौरा गांव के लोग कह रहे हैं कि पांच साल में विधायक ने उनके गांव में एक सड़क तक नहीं बनवायी जबकि वे लगातार उनसे गुहार लगा रहे थे।

विधायक के काफिले की सभी गाड़ियों के रोड इसी तरह पत्थरबाजी करके ग्रामीणों ने तोड़ दिए।

अनिल कुमार ने टिकारी सीट को 2005 में दो बार हुए विधानसभा चुनाव में जीता । 2010 में दोबारा यही की जनता ने उन्हें जिताया। फिर  2020 में जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के टिकट पर जीते। अब दोबारा इसी पार्टी से टिकारी सीट के लिए टिकट मिला है।
निवर्तमान विधायक के साथ यह घटना 29 अक्तूबर को हुई, इस मामले में 30 नवंबर को पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विधायक व उनसे समर्थकों से मारपीट करके ग्रामीण

इस घटना के बाद इलाके मेें तनाव फैला और दो दिनों तक पुलिस के बड़े अफसरों को कैंप करना पड़ा। अनिल कुमार भूमिहार समाज के नेता हैं और राज्य में आईटी मंत्री भी बने थे। जनता ने 15 साल जिनके ऊपर भरोसा किया, अब उनके खिलाफ जनता की नाराजगी सामने आ रही है।

 

Exit mobile version