नवादा | बिहार के नवादा ज़िले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कौवाकोल थाना क्षेत्र के दरमा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी।
यह घटना बुधवार, 29 अप्रैल को हुई, जब मोबाइल पर बात करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ। मृतका की पहचान बबीता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी रवि मांझी फरार हो गया है।
मृतका के बेटे अमित कुमार ने बताया कि “उसके पिता रवि मांझी को मां पर काफी समय से शक था।”
बेटे ने बचाव किया तो पीटा
अमित के अनुसार, विवाद बढ़ने पर उसके पिता ने पहले मां के साथ मारपीट की और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अमित ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे थप्पड़ मारकर पीछे हटा दिया। बबीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
क्या बोली पुलिस ?
पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कौवाकोल थाना पुलिस का कहना है कि
“प्राथमिक तौर पर मामला पारिवारिक कलह और शक का लग रहा है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।”
