Site icon बोलते पन्ने

Bihar : रास्ते में पोती से छेड़छाड़, विरोध करने पर दादा की पीट-पीटकर हत्या

बुजुर्ग की हत्या के बाद इस गरीब परिवार में सन्नाटा पसरा है। (तस्वीर- सुनील कुमार)

बुजुर्ग की हत्या के बाद इस गरीब परिवार में सन्नाटा पसरा है। (तस्वीर- सुनील कुमार)

नवादा | सुनील कुमार
बिहार के नवादा जिले में घर लौट रही एक लड़की से छेड़छाड़ की घटना ने हत्या का रूप ले लिया। लड़की अपनी बुआ के साथ बाजार से पैदल लौट रही थी, तभी गांव के ही कुछ युवकों ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। घर पहुँचने पर जब लड़की ने परिवार को घटना बताई तो उसके दादा विरोध करने पहुंचे। इसी दौरान आरोपियों ने 65 वर्षीय दादा को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी इंदल मांझी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। गौरतलब है कि मृतक बुजुर्ग व आरोपी दोनों ही समुदाय के हैं। ऐसे में यह मामला


रास्ते में लड़कों ने दुपट्टा खींचा, छेड़खानी की

इस मामले में बुजुर्ग के बेटे और लड़की के चाचा ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे के आसपास उनकी भतीजी और बहन बाजार से घर लौटे तो उन्होंने बताया कि गांव के ही दो युवकों ने रास्ते में छेड़खानी की। चाचा का आरोप है कि उनकी भतीजी के गले से दुपट्टा खींच लिया गया और चूमने की कोशिश की। जैसे-तैसे वे दोनों घर लौटीं। फिर बुजुर्ग समेत परिवार के सभी पुरुष उस लड़के के घर गए। आरोप है कि वहीं पर आरोपी शराब के नशे में बुजुर्ग पर हमलावर हो गया।

मृतक बुजुर्ग की पोती अपने परिजनों के साथ बाजार से लौट रही थी। रास्ते में आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर छेड़खानी की। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपी ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। – इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, थाना अध्यक्ष, पकरीबरावां


पहले भी की थी छेड़छाड़

मृतक के बेटे का कहना है कि उसनी भतीजी के साथ गांव के उन्हीं आरोपियों ने पहले भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। तब समुदाय के लोगों को बैठाकर दोनों को चेतावनी दी गई थी। पर इस बार दोबारा लड़कों ने वैसा ही किया और उसके दादा की जान चली गई। इस मामले में बुजुर्ग का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version