Site icon बोलते पन्ने

Bihar News : सहरसा में RJD नगर अध्यक्ष के बेटे की हत्या, 10 लोगों पर केस दर्ज

सहरसा | सरफराज आलम

बिहार के सहरसा में राजद पार्टी के नगर अध्यक्ष के नाबालिग बेटे की हत्या कर दी गई। चुनाव के ठीक बाद हुई इस घटना से राजनीतिक हलचल पैदा हो गई है।

RJD ने नगर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के 17 वर्षीय बेटे प्रीतम कुमार का शव रविवार की सुबह घर के पास पड़ा मिला। परिवार ने एक पुरानी रंजिश का हवाला देकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।

इस मामले में 10 नवंबर को पुलिस ने मृतक की मां नूतन देवी के आवेदन पर पांच नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गौरतलब है कि राजद नेता सुरेंद्र यादव को गांव में एक महीने पहले हुई एक मारपीट की घटना में नामजद आरोपी बनाया गया था। अब उनके बेटे की संदेह पैदा करने वाली परिस्थितियों में मौत हो गई है।

 

मां बोली- बेटा रात में घर पर सोया था, सुबह गली में अचेत मिला 

यह घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के ढाब गांव की है। मृतक की मां नूतन ने पुलिस आवेदन में बताया है कि प्रीतम रविवार को परिवार के साथ खाना खाकर नौ बजे सो गया था। वे सुबह उठीं तो प्रीतम अपने बिस्तर पर नहीं था।

उन्होंने घर के बाहर निकलकर पीछे गली की तरफ देखा तो कुछ लोग उनके बेटे को पीछे खींचकर ले जा रहे थे और उन्हें देखकर भाग गए। नूतन के मुताबिक, बेटा अचेत पड़ा था और उसकी नाक से खून निकल रहा था।

अस्पताल ले जाने पर प्रीतम को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि “मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

 

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों का कहना है कि प्रीतम की हत्या पुरानी रंजिश में कर दी गई है। मां के आवेदन पर पांच नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। परिवार ने पुलिस से पूरी जांच की मांग की है ताकि दोषियों को सज़ा मिल सके।

 

पुलिस की जांच जारी

घटना की जानकारी मिलने पर सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर (SDPO Mukesh Kumar Thakur) मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक का शव आवासीय परिसर से संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा (Sadar Hospital, Saharsa) भेजा गया है। डीएसपी ने कहा कि “मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।”

 

इलाके में सन्नाटा, लोगों में दहशत

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और भय का माहौल है। गांव के लोग इस घटना से सदमे में हैं, क्योंकि मृतक पढ़ाई कर रहा एक शांत स्वभाव का लड़का बताया गया है।

पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है और कहा है कि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें।


Edited by Mahak Arora

Exit mobile version