Site icon बोलते पन्ने

बिहार : RJD नेता कुर्ता फाड़कर सड़क पर लेट गए, रोते हुए बोले- “रुपया नहीं दिया तो टिकट काट दिया”

टिकट न मिलने से नाराज नेता ने कुर्ता फाड़ा और रोते-रोते सड़क पर गिर गए।

टिकट न मिलने से नाराज नेता ने कुर्ता फाड़ा और रोते-रोते सड़क पर गिर गए।

  • मदन शाह को मधुबन सीट से पिछली बार राजद ने लड़ाया था, वे दो हजार वोट से हार गए थे।

पटना | हमारे संवाददाता

पटना के लालू आवास के बाहर आज एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। टिकट न मिलने से नाराज एक टिकट के दावेदार नेता ने लालू आवास के के बाहर अपना कुर्ता फाड़ा और रोने लगे और फिर सड़क पर लेट गए।

ये नेता मदन शाह हैं जिन्होंने बिहार के पिछले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर मधुबन सीट से चुनाव लड़ा था।

मदन शाह ने रोते हुए मीडिया के कहा कि आरजेडी पैसे लेकर टिकट दे रही है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने इस बार के चुनाव में उन्हें टिकट देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। जबकि पिछले चुनाव में वे सिर्फ दो हजार वोटों के हारे थे।

मदन शाह कुर्ता फाड़कर चिल्ला रहे हैं कि

“हमसे पैसे की मांग की गई, हमने जब नहीं दिया(पैसा) तो हमारा टिकट काट के डॉक्टर संतोष कुशवाहा को पैसा लेकर टिकट दे दिया गया, यह हमारे साथ बिल्कुल अन्याय है।”

उन्होंने आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव पर टिकट के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया है। वहीं आरजेडी ने मदन शाह के आरोपों से इनकार किया है। पार्टी का कहना है कि जब किसी को टिकट नहीं मिलता तो वे ऐसे आरोप लगाते हैं।

नेता ने जैसे ही ये सब कहना शुरू किया, उसके बाद तुरंत सुरक्षा कर्मी पहुंचे और उनको वहां से हटा दिया गया।

Exit mobile version