Site icon बोलते पन्ने

बिहार : गांव के सरकारी स्कूल में पढ़कर स्टेट टॉपर बनीं वैशाली की सबरीन परबीन

(नोट – इस खबर को वीडियो में देखने के लिए इस लिंक पर जाएं।

महुआ, वैशाली | मुन्ना खान

बिहार में 29 मार्च को मैट्रिक (10th board exam) का रिजल्ट जारी हो गया, जिसमें दो लड़कियों ने संयुक्त रूप से स्टेट टॉप करके सुर्खियां बटोरी हैं।

दोनों की उपलब्धि इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि दोनों ही ग्रामीण परिवेश से हैं। बांका की सबरीन के पिता टायर पंचर की दुकान चलाते हैं तो दूसरी टॉपर बांका की पुष्पांजलि के पिता गांव में प्राइवेट टीचर हैं।

वैशाली जिले की सबरीन परवीन के मैट्रिक में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 492 अंक यानी 98.4 प्रतिशत नंबर आए हैं।

टॉपर सबरीन, वैशाली के चेहरा कला ब्लॉक के छौराही गांव की रहने वाली हैं।  उन्होंने यही के उच्च माध्यमिक विद्यालय से पढ़ाई करके स्टेट टॉप किया है।

उनके पिता मोहम्मद शहजाद आलम, पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में पुराने टायर की दुकान चलाते हैं।

अपनी सफलता पर बात करते हुए सबरीन ने मीडिया से कहा कि उन्हें एग्जाम में अच्छे परफॉर्मेंस का पूरा भरोसा था लेकिन यह नहीं सोचा था कि उनकी तैयारी उन्हें टॉपर बना देगी।

सबरीन परवीन करती हैं कि पढ़ाई में निरंतरता (consistancy) बहुत जरूरी है। पढ़ना रूटीन की दूसरी आदतों जैसा होना चाहिए। वे डॉक्टर बनना चाहती हैं।

परिणाम घोषित होते ही उसके घर पर पड़ोसियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों का तांता लग गया, जो सभी उसे बधाई देने पहुंचे थे।

 

Exit mobile version