Site icon बोलते पन्ने

बिहार: स्पेशल बच्चों ने स्टेडियम में दिखाया दम, ADM ने आंखों पर पट्टी बांधकर खेला क्रिकेट

दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ती स्पेशल खिलाड़ी।

दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ती स्पेशल खिलाड़ी।

मुंगेर | प्रशांत कुमार सिंह

बिहार के मुंगेर में 9 फरवरी का दिन विकलांग बच्चों के लिए रोमांचकारी रहा। पोलो मैदान में विशेष क्षमता वाले इन बच्चों ने एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद एडीएम मनोज कुमार ने आंखों पर पट्टी बांधकर दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ बैट-बॉल खेली, जो उनके लिए यादगार लम्हा बन गया।

आंखों पर पट्टी क्रिकेट खेलते बांधकर खेलते एसडीएम ।

मुंगेर में हुई प्रतियोगिता में 80 स्पेशल खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में 22 खिलाड़ी जीते हैं जो अब डिवीजन स्तर पर खेलेंगे।

दृष्टिहीन श्रेणी के खिलाड़ियों ने क्रिकेट व फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें चार लड़कियां व चार लड़कियां जीतकर अगले स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुने गए।

उद्घाटन समारोह के दौरान मौजूद विशेष खिलाड़ी।

एथलेटिक्स में शारीरिक, मानसिक, दृष्टिहीन व मूक बधिर बच्चों ने भाग लिया। अलग-अलग शारीरिक चुनौतियों वाले इन खिलाड़ियों वाले इन खिलाड़ियों को मैदान पर दमखम व अनुशासन देखते ही बना।

दृष्टि बधिर कैटेगरी में पहला स्थान लायी खिलाड़ी सोनाली कुमारी।

इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ की ब्लांइड कैटेगरी में पहला स्थान पाने वाली दृष्टि-बाधित खिलाड़ी सोनाली कुमारी अपनी जीत पर बेहद खुश दिखीं। उन्हें उम्मीद है कि राज्य सरकार की ‘मेडल लाओ और नौकरी पाओ’ योजना के जरिए वे नौकरी पा सकेंगी और अपनी अलग पहचान बना सकेंगी। उनकी अगली तैयारी 11 फरवरी को डिवीजन स्तर की प्रतियोगिता को लेकर है जो 11 फरवरी को होनी है। इसके बाद 14 व 15 फरवरी को पटना में राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल के लिए पूरे बिहार के स्पेशल खिलाड़ी जुटाएंगे।


 

डिवीजन स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-

मानसिक दिव्यांगता (छात्राएं)

  1. रूपा कुमारी
  2. पूजा कुमारी
  3. सोनल कुमारी

मानसिक दिव्यांगता (छात्र)

  1. अमन कुमार
  2. औरंगजेब
  3. अंकुश कुमार
  4. अणेव कुमार झा

मूक बधिर (छात्र) 

  1. अंकित कुमार
  2. पिंटू कुमार
  3. प्रशांत कुमार
  4. अभिनव राज

दृष्टिबाधित (छात्राएं)

  1. खुशी कुमारी
  2. सोनाली कुमारी
  3. भारती कुमारी
  4. संध्या कुमारी

दृष्टिबाधित (छात्र)

  1. गणपत कुमार
  2. मनीष कुमार
  3. अभिजीत कुमार
  4. उत्तम कुमार

शारीरिक दिव्यांग (छात्राएं)

  1. रमिला कुमारी
  2. मीरा कुमारी
  3. गतिभिका राज
Exit mobile version