नई दिल्ली | सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड (सत्र-1) का रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर बुधवार को जारी कर दिया, जिसमें कुल 93.70% विद्यार्थी सफल रहे हैं।
इस साल भी पास होने वाले लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या ज्यादा रही।
कुल 94.99% लड़कियां पास हुई हैं जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 92.60% है।
छात्र अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in के साथ-साथ उमंग (UMANG) ऐप और डिजिलॉकर पर भी देख सकते हैं।
इस साल सीबीएसई के पास हुए विद्यार्थियों का प्रतिशत (93.70%), पिछले साल के प्रतिशत (93.66%) की तुलना में कुछ ही ज्यादा है। पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हुई है।
स्कूल बार बात करें तो केंद्रीय विद्यालयों (KVs) में 99.57% विद्यार्थी पास हुए हैं।
दूसरे नंबर पर जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVs) 99.42% पासिंग प्रतिशत के साथ है।
वहीं, सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 91.43%, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का 91.01% और निजी स्कूलों का 93.77% दर्ज किया गया है।
