Site icon बोलते पन्ने

छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट से 9 मजदूरों की मौत, 30 से अधिक घायल

नई दिल्ली | छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर को बॉयलर विस्फोट होने से प्लांट परिसर में आग लग गई।

सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित प्लांट में हादसे में नौ मजदूरों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि एसपी ने की है।

हादसे में करीब 30 से अधिक कर्मियों के झुलसे होने की सूचना है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट करके हादसे पर दुख जताया है और एक पारदर्शी जांच दल गठित करने का आदेश दिया है, साथ ही कहा है कि जांच में दोषी पाए गए लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट के बाद प्लांट में भगदड़ की स्थिति बन गई थी, कई मजदूर झुलस गए।

घायलों को तत्काल जांजगीर और रायगढ़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर के अनुसार,

“प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि बॉयलर के ट्यूब फटने की वजह से यह हादसा हुआ है लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ मजदूरों के अब भी प्लांट परिसर में फंसे होने की आशंका है। राहत कार्य में जिला प्रशासन, पुलिस और बचाव दल की टीमें लगी हुई हैं।

Exit mobile version