Site icon बोलते पन्ने

भारत में कफ सिरप से बच्चों की मौतें, WHO ने मांगा जवाब, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली |  

भारत में कफ सिरप से जुड़ी बच्चों की मौतों ने वैश्विक स्वास्थ्य संगठन (WHO) को सतर्क कर दिया है। WHO ने भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या ‘Coldrif’ सिरप, जो मौतों से जुड़ा है, अन्य देशों को निर्यात किया गया।

दूसरी ओर, इस मामले का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट इस मामले की न्यायिक जांच वाली याचिकाओं की तुरंत सुनवाई के लिए राजी हो गया है और ये सुनवाई 10 को होगी।

बता दें कि भारत में बनी कफ सिरप से साल 2022-23 में गाम्बिया में कम से कम 70, उज्बेकिस्तान में 18 और कैमरून में 4  बच्चों की मौत हो गई थी।

इसके बाद अब एक बार फिर भारतीय कफ सिरप से घरेलू स्तर पर मौतों के मामले सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन सतर्क हो गया है।

दूसरी ओर, WHO की जवाबतलबी के बीच भारत के केंद्रीय औषधि नियंत्रक (CDSCO) ने सभी राज्यों को दवाओं की सख्त टेस्टिंग के निर्देश दिए हैं।

 

Coldrif सिरप से 20 मौतें

मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीते महीने कोल्डरिफ सिरप से कम से कम 20 मौतों की खबरें हैं। निर्माता कंपनी और निगरानी एजेंसी की लापरवाही से जान गंवाने वाले 17 से 20 बच्चों की उम्र 5 साल से कम है।

जहरीला रसायन की मात्रा 500 गुना मिली 

जांच में पाया गया है कि Coldrif सिरप में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा 500 गुना अधिक मिली, जो किडनी फेलियर, न्यूरोलॉजिकल डैमेज और मौत का कारण बनता है।

अन्य सिरप पर भी अलर्ट जारी – गुजरात ने Respifresh और RELIFE सिरप पर अलर्ट जारी किया, क्योंकि इनमें भी DEG पाया गया।


 

ऐक्शन : गिरफ्तारी हुई, जांच शुरू, टेस्टिंग अनिवार्य की


 

WHO की चिंताएं


 

इन राज्यों की कार्रवाई

राज्य

कार्रवाई

विवरण

मध्य प्रदेश

Coldrif बैन, फैक्ट्री सील

20 मौतें, 5 बच्चे क्रिटिकल।

राजस्थान

ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड, वितरण रोका

9 मौतें, Kaysons Pharma उत्पाद बैन।

गुजरात

अलर्ट, टेस्टिंग बढ़ाई

DEG वाले सिरपों पर नजर।

कर्नाटक

हाई अलर्ट

राज्यव्यापी जांच।

 

विपक्ष हमलावर – जुडिशियल जांच और मुआवजे की मांग  

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफसिरप से हुईं मौतों को लेकर न्यायिक जांच और मुआवजा की मांग की है। कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की सरकार पर लापरवाही करने और मामले को छुपाने का आरोप लगाया।

Exit mobile version