नई दिल्ली| इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े दो यात्री विमानों के बीच मामूली टक्कर हो गई।
अकासा एयर (Akasa Air) और स्पाइसजेट (SpiceJet) के दो विमानों के बीच की टक्कर में दोनों विमानों के पंखों को मामूली क्षति होने की सूचना है। हालांकि बड़ा हादसा बच गया।
हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों विमान जमीन (टैक्सीइंग के दौरान) पर थे।
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, यात्रियों या चालक दल के सदस्यों को कोई चोट नहीं आई है और न ही किसी बड़े नुकसान की खबर है।
ANI ने अकासा एयरलाइंस के हवाले से जानकारी दी है कि “हमारा एक यात्री विमान दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए जमीन पर तैयार खड़ा था। तभी एक अन्य एयरलाइंस के विमान ने उसे टक्कर मार दी। सभी यात्री व क्रू सुरक्षित हैं और वैकल्पिक विमान से उन्हें हैदराबाद पहुंचाया जाएगा।”

