Site icon बोलते पन्ने

Gen-Z आंदोलन के अगुवा रहे बालेन शाह बने नेपाल के नए प्रधानमंत्री

बालेन शाह, नेपाल के सबसे युवा पीएम बन गए हैं।

नई दिल्ली | नेेपाल में राम नवमी के दिन बालेन शाह को देश का नया प्रधानमंत्री बना दिया गया है। बालेन शाह, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता व जे़न जी आंदोलन के नेतृत्वकर्ता रहे हैं।

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार (27 मार्च) को 47वें प्रधानमंत्री के तौर पर बालेन शाह को शपथ दिलाई। इसके साथ ही 35 वर्ष के बालेन शाह, नेपाल के पहले युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनकी कैबिनेट में 15 मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

बालेन शाह के रैप ने युवाओं को सरकार से सवाल पूछने को प्रेरित किया और वे जेन जी आंदोलन के दौरान प्रमुख नेतृत्वकर्ता बन गए

बता दें कि नेपाल में 5 मार्च को हुए आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी दो-तिहाई वोटों के साथ सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरी। शपथ से एक दिन पहले राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बालेन शाह को अपना नेता चुना था।

बालेन शाह का पूरा नाम बालेंद्र शाह है और वे काठमांडू के मेयर रह चुके हैं और एक पेशेवर रैपर भी हैं। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से एक दिन पहले उन्होंने अपना नया गीत ‘जय महा काली‘ जारी किया।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालेन शाह के नेपाल के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा है कि

“आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में जताए गए विश्वास को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल के बीच की मित्रता व सहयोग को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ काम करने को तत्पर हूं।”

Exit mobile version