Site icon बोलते पन्ने

युद्ध के साये में इस सप्ताह IMF और विश्व बैंक की बैठकें, वैश्विक विकास की पूर्वानुमान दर घटेगी

https://www.flickr.com/photos/worldbank/54853412464

13 अप्रैल को होने जा रही है आईएमएफ की मीटिंग

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच इस सप्ताह दुनिया भर के शीर्ष वित्त अधिकारी वॉशिंगटन में बैठक करके वैश्विक अर्थव्यवस्था के पूर्वानुमान घटाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की बैठक 13 अप्रैल को होगी और विश्व बैंक के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक 18 अप्रैल को होनी तय है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने संस्थाओं से जुड़े अधिकारियों के हवाले से कहा है कि “ये संस्थाएं वैश्विक विकास के अपने पूर्वानुमानों को कम (downgrade) कर देंगी और और मुद्रास्फीति (महंगाई) के अनुमानों को बढ़ाएंगी।”

 रिपोर्ट में बताया गया है कि युद्ध शुरू होने से पहले ये संस्थाएं अपनी आगामी बैठक को लेकर मान रही थी कि वे वैश्विक विकास के पूर्वानुमानों में सुधार कर सकती हैं, जबकि ट्रंप के वैश्विक टैरिफ का असर दुनिया पर पड़ रहा था। लेकिन युद्ध ने स्थितियां बदल दी हैं।

विश्व बैंक के आधारभूत अनुमान के अनुसार, अब 2026 में उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर 3.65% रहने का अनुमान है, जो अक्तूबर-25 में 4% थी। लेकिन यदि युद्ध लंबे समय तक खिंचता है, तो यह आंकड़ा गिरकर 2.6% तक जा सकता है।

Exit mobile version