फतेहपुर |
जिले के खखरेड़ू कस्बे में शादी समारोह में गया पांच वर्षीय जैन पुत्र वकील खेलते समय छत से नीचे गिर गया। जिससे उसके पेट में सरिया घुस गई। सरिया घुसने के बाद परिजन दौड़े और ग्लाइडर से सरिया को काटकर कानपुर के रिजेंसी हॉपिटल में भर्ती कराया जहां 30 घंटे बाद मासूम बच्चे का ऑपरेशन से सरिया को बाहर निकाला गया। जिससे मासूम जैन की हालत में सुधार हैं। वहीं मासूम बच्चे के ऑपरेशन के लिए पांच लाख का खर्च आने पर जनपद वासियों ने चंदा इकट्ठा कर लगभग 2 लाख 75 हजार रुपए इकट्ठा कर परिजनों को पहुंचाया। बताया जा रहा है कि वकील अपने साली के यहां शादी में गया था। 31 अक्टूबर को होने वाली शादी में सारे रिश्तेदार घर में एकत्र थे तभी जैन गुब्बारा लेकर खेल रहा। अचानक घर के बगल में निर्माणाधीन बिल्डिंग से निकली सरिया के ऊपर गिरने से उसके पेट में सरिया घुस गई। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी थीं

