नई दिल्ली | वंदे भारत ट्रेन में यात्री को परोसे गए दही में कीड़े निकलने के बाद एक यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
इस मामले में अब भारतीय रेलवे ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि IRCTC के खिलाफ दस लाख रूपये का जुर्माना लगाया है।
साथ ही सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
रेलवे ने कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त करने का आदेश भी जारी किया है।
रेलवे ने ट्वीट करके ऐक्शन की जानकारी दी है। (साभार – X/@RailMinIndia)
यात्रा के दौरान परोसे गए भोजन में खराबी मिलने से जुड़ी घटना में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 21896) में घटिया भोजन और ‘कीड़े वाले दही’ की शिकायत पर रेलवे ने ऐक्शन लिया है।
यह घटना 15 मार्च की है जिस पर भारतीय रेलवे की ओर से जांच के बाद 25 मार्च को ऐक्शन लिया गया है।
रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बता दें कि IRCTC के माध्यम से रेलवे यात्रियों को भोजन उपलब्ध करवाती है।

