Site icon बोलते पन्ने

होर्मुज स्ट्रेट को बंद रखने का जिम्मा संभालने वाले ईरानी कमांडर की मौत की पुष्टि

नई दिल्ली| ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अपने नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी की मौत की पुष्टि कर दी है।

तंगसिरी की मौत को लेकर पिछले गुरुवार को इज़रायली सेना ने दावा किया था। अब चार दिन के बाद ईरान की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आई है।

होर्मुज स्ट्रेट को लगभग सभी जहाजों के आवागमन के लिए बंद रखने के ईरानी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे।

ईरानी मीडिया ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक आधिकारिक बयान के हवाले से नौसेना कमांडर की मौत की पुष्टि की है।

अमेरिकी वित्त विभाग (US Treasury) ने तंगसिरी पर साल 2019 और 2023 में प्रतिबंध लगाए गए थे।

Exit mobile version