Site icon बोलते पन्ने

Iran War : पाकिस्तान में आज शांति वार्ता को लेकर होगी बैठक, 3 देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे

ओवल ऑफिस में पाकिस्तानी पीएम शहवाज शरीफ व फील्ड मार्शल आसिर मुनीर के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस। (तस्वीर -rawpixel)

नई दिल्ली | इस्लामाबाद में आज ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता से जुड़ी एक अहम बैठक होने जा रही है जो दो दिनों तक चलेगी। पाकिस्तान की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के विदेश मंत्री शामिल होंगे।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी करके इसकी जानकारी दी है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रेस रिलीज

पाक झंडे वाले 20 जहाज गुजरने देगा ईरान

इसके कुछ घंटों के बाद ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ट्वीट करके यह भी घोषणा की है कि ईरान, पाकिस्तानी झंडे वाले कुल बीस जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने देने के लिए तैयार हो गया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री का ट्वीट

माना जा रहा है कि ये अमेरिका के जहाज हैं क्योंकि दो दिन पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कैबिनेट को जानकारी दी थी कि ईरान ने उनके दस जहाजों को स्ट्रेट से गुजरने दिया और संभवत: उनके ऊपर पाकिस्तानी झंडा लगा था।

29-30 मार्च को इस्लामाबाद में बैठक

पाक विदेश मंत्रालय की प्रेस रिलीज में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा- डिप्टी PM और विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार के बुलावे पर सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, तुर्किए के विदेश मंत्री हकन फिदान और मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र अब्देलती 29 मार्च से 30 मार्च तक इस्लामाबाद आएंगे।

ईरान और चीन से पाक ने बात की

28 मार्च को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर एक घंटे लंबी वार्ता चली। साथ ही, पाकिस्तान ने चीन से भी बात की और चीन ने इस वार्ता पर समर्थन जताया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मौकों पर पाक के सेना प्रमुख फील्‍ड मार्शल आसिर मुनीर की तारीफ कर चुके हैं।

तुर्किये और मिस्त्र के साथ मिलकर मध्यस्थता

गौरतलब है कि पाकिस्तान, तुर्किये व मिस्त्र के साथ मिलकर अमेरिका व ईरान के बीच बैकचैनल डिप्लोमेसी करा रहा है।

इस दौरान ट्रंप ने मध्यस्थों के जरिए ईरान को 15 प्वाइंट की शांति योजना दी है लेकिन ईरान ने सार्वजनिक रूप से इसे खारिज कर दिया और पलटकर अपनी पांच शर्तें ट्रंप के सामने रख दी हैं।

Exit mobile version