Site icon बोलते पन्ने

‘भारतीय जहाजों से अब तक कोई टोल नहीं लिया’ : ईरानी राजदूत

नई दिल्ली | भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा कि “होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से अब तक कोई टोल नहीं लिया गया है।”

नई दिल्ली में ईरानी दूतावास में मीडिया में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान राजदूत मो. फतहली ने यह बयान दिया। रॉयटर्स के मुताबिक ईरानी राजदूत ने कहा- “आप चाहे भारत से पूछ लें, अब तक क्या हमने उनसे कोई टोल लिया है?”

साथ ही उन्होंने कहा कि “ईरान यहां से भारतीय जहाजों को सुरक्षित गुजरने में मदद करेगा। इसको लेकर बातचीत जारी है।”

 गौरतलब है कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान के स्ट्रेट से टोल अथवा ट्रांसजिट फीस लेने की दुनियाभर में आलोचना हो रही है।

साथ ही, ईरानी टोल को आधार बनाकर राष्ट्रपति ट्रंप ने स्ट्रेट की नाकाबंदी शुरू करा दी है। भारतीय समयानुसार सोमवार की शाम साढ़े सात बजे से अमेरिकी नौसेना ने नाकाबंदी शुरू कर दी है।

Exit mobile version