नई दिल्ली | ईरान से जुड़े हैकरों के एक समूह ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI के निदेशक काश पटेल के निजी ईमेल को हैक कर लिया है।
अलजज़ीरा के मुताबिक, हैकरों ने एफबीआई डायरेक्टर की कई तस्वीरें और दस्तावेजों को ऑनलाइन जारी कर दिया है।
हंडाला हैक टीम नाम के हैकर ग्रुप ने यह दावा करते हुए कहा है कि यह ईरान में बच्चों के स्कूल पर हुए अमेरिका-इजराइल हमले का बदला है। इस हमले में 170 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
हैकरों के इस दावे की पुष्टि अमेरिकी समाचार एजेंसी रॉयटर्स और सीएनएन ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से की है।
हालांकि, एफबीआई और अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
गौरतलब है कि हाल ही में मेडिकल डिवाइस कंपनी ‘स्ट्राइकर’ पर एक साइबर हमला हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी इसी समूह ने ली थी।
पश्चिमी शोधकर्ता मानते हैं कि यह समूह ईरानी साइबर इंटेलिजेंस से जुड़ा है।
