Site icon बोलते पन्ने

आज JDU की अहम बैठक, विधायक दल के नेता का नाम हो सकता है तय

पटना | आज राजधानी पटना में जदयू के विधायकों की अहम मीटिंग बुलाई गई है।

यह बैठक इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जद(यू) के विधायक दल के नेता का पद खाली है।

माना जा रहा है कि आज इस पद को लेकर घोषणा हो सकती है।

बैठक एक अणे मार्ग पर होगी, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों नवनिर्वाचित डिप्टी सीएम व जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव पहुंचने वाले हैं।

बैठक में पहुंचने से पहले जदयू के विधायकों ने मीडिया से बात की।

प्रभात खबर के मुताबिक, पूर्व मंत्री मदन सहनी ने कहा कि “बैठक में तय होगा कि विधायक दल के नेता कौन बनेंगे, यह हमारे नेता नीतीश कुमार तय करेंगे।”

साथ ही, उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे व हाल में जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार को लेकर कहा कि “वह पहले से ही नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।”

वहीं, जेडीयू विधायक चेतन आनंद ने कहा, “निशांत जी काफी एक्टिव हैं और उन्हें रहना भी चाहिए, हम लोग जितने भी यूथ हैं उनसे प्रेरणा लेते हैं कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ाना चाहिए।”

Exit mobile version