Site icon बोलते पन्ने

नीतीश कुमार के दिल्ली जाते ही बिहार यात्रा पर निकले बेटे निशांत कुमार, आज मोतिहारी में आगाज़

निशांत कुमार ने अपने निश्चय रथ से उतरकर सुरक्षा घेरे के भीतर रहते हुए नीचे उतरकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

निशांत कुमार ने अपने निश्चय रथ से उतरकर सुरक्षा घेरे के भीतर रहते हुए नीचे उतरकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

मोतिहारी | मनीष सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनकर दिल्ली जाते ही उनके बेटे निशांत कुमार की बिहार यात्रा शुरू हो गई है। निशांत कुमार ने पश्चिमी चंपारण से अपनी ‘बिहार यात्रा’ का आगाज़ किया है। इसे  निशांत के राजनीति में औपचारिक प्रवेश के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

मोतिहारी में अपने वाहन से समर्थकों का अभिवादन करते निशांत कुमार।

मोतिहारी के चैलाहां चौक पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। विधायक विशाल साह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ उन पर बुलडोज़र से फूलों की वर्षा की।

निशांत ने ‘निश्चय रथ’ नामक वीआईपी वाहन पर सवार होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष उमेश चंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे।

पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली और विधायक विशाल साह ने कहा कि इस यात्रा से ज़मीनी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद कार्यकर्ताओं में आई निराशा को दूर करने के लिए यह यात्रा की जा रही है। गौरतलब है कि राज्यव्यापी यात्राएं नीतीश कुमार का जनता से जुड़ने का पारंपरिक तरीका रहा है।

Exit mobile version