देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ओड़िशा में रुपये निकासी के लिए चक्कर काट रहा एक आदिवासी अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा।
2- गुजरात के 15 नगर निगमों में हुए चुनावों में भाजपा का जीत दर्ज; सूरत में 27 सीटें जीतने वाली आप 4 पर सिमटी।
3- भारतीय प्रवासी नागरिक कार्ड (OCI) के लिए 6 महीने देश में रहने की शर्त खत्म हुई, अब 275 डॉलर फीस लगेगी।
4- बॉम्बे हाईकोर्ट ने मानहानि केस में 90 साल की महिला को 20 साल बाद की तारीख़ दी; जज बोले- “ये अंहकार का लड़ाई।”
5- आईआईटी खड़गपुर में 10 दिनों के भीतर दूसरे छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हॉस्टल में फंदे पर मिला शव।
विदेश की पांच प्रमुख खबरें :
1- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की घोषणा – “एक मई से पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ‘ओपेक’ से अलग हो जाएगा।”
2- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने कहा- “होर्मुज में सुरक्षित व निर्बाध समुद्री आगमन जल्द से जल्द हो बहाल।”
3- बिश्केक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- “सरकार प्रायोजित आतंकवाद को अनदेखा न करे शंघाई सहयोग संगठन।”
4- पाकिस्तान ने आधुनिक नेविगेशन सिस्टम वाले स्वदेशी फ़तह-2 मिसाइल प्रणाली का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया।
5- ईरान युद्ध को लेकर तनाव भरे रिश्तों के बीच ब्रिटिश राजा चार्ल्स-तृतीय चार दिन की राजकीय यात्रा के लिए अमेरिका पहुंचे।

