Site icon बोलते पन्ने

ईरान के साथ युद्ध पर ट्रंप बोले- ‘राष्ट्रपति पुतिन मददगार बनना चाहते हैं’

By Kremlin.ru, CC BY 4.0, Link

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की रूसी राष्ट्रपति के साथ संबंध की रणनीति लगातार बदलती रही है। (तस्वीर - विकिमीडिया)

  • इस साल में पहली बार अमेरिकी व रूसी राष्ट्रपति के बीच फोन वार्ता हुई।

नई दिल्ली |  रूसी राष्ट्रपति पुतिन, अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध को खत्म करने में भूमिका निभाना चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (9 march) को ऐसा दावा किया है।

ट्रंप ने कहा कि उनकी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक घंटे लंबी फोन वार्ता हुई। इसमें पुतिन ने उन्हें ऐसा ऑफर दिया।से कहा कि वे ईरान युद्ध को खत्म करने में मदद करना चाहते हैं।

ट्रंप ने बताया कि इस फोन वार्ता में यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर भी चर्चा हुई।

ट्रंप ने पुतिन को क्या जवाब दिया?

समाचार एजेंसी रॉयर्टर्स के मुताबिक, ट्रंप ने पत्रकारों को बताया कि उन्होेंने पुतिन के ‘मदद’ के ऑफर के जवाब में उनसे कहा कि “अगर आप यूक्रेन का युद्ध ख़त्म कराने में मदद करें तो वह ज़्यादा मददगार होगा।”

बोले- ‘युद्ध खत्म होता नहीं दिख रहा’

साथ ही ट्रंप ने पत्रकारों से यह भी कहा कि “यूक्रेन यूक्रेन का युद्ध ऐसा संघर्ष है जो ख़त्म होता नहीं दिख रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के बीच गहरी दुश्मनी है और वे किसी समझौते पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।”

हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर भी पुतिन के साथ हुई फोन वार्ता को सकारात्मक माना।

पुतिन से वार्ता के मायने समझिए

  • गौरतलब है कि इस साल पुतिन व ट्रंप के बीच यह पहली फोन वार्ता है और यह ऐसे समय में हुई है जब रूसी तेल की खरीद को लेकर अमेरिका ने रूख नरम किया है।
  • दूसरी ओर, हाल में अमेरिकी मीडिया ने रिपोर्ट किया था कि ईरान को रूस खुफिया जानकारी मुहैया करा रहा है जिसके जरिए वह पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर पा रहा है। इन दावों को लेकर ट्रंप की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
  • यह भी ध्यान देने योग्य है कि जिस दिन ट्रंप ने पुतिन से फोन पर बात की, उसी दिन राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनाए गए मोजतबा ख़ामेनेई को बधाई दी।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा था, “तेहरान के लिए रूस अपना अटूट समर्थन और ईरानी दोस्तों के साथ एकजुटता को दोहराता है। वादा करते हैं कि हम एक भरोसेमंद साथी बने रहेंगे।”

Exit mobile version