देश की पांच प्रमुख खबरें :
1- गुरुपर्व पर वीजा लेकर ननकाना साहिब जा रहे 14 हिन्दू श्रद्धालुओं को पाक ने लौटाया, सिख श्रद्धालुओं को जाने दिया।
2- राहुल गांधी का बड़ा आरोप, ‘पिछले साल हुए हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोटर फर्जी थे, सरकार चुराई।’
3- बिहार में पहले चरण का मतदान शुरू, 18 जिलों की 121 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग शुरू हो गई है।
4- मंगोलिया की राजधानी उलन बातोर में फंसे 228 भारतीयों को एयर इंडिया विमान से सुरक्षित दिल्ली लाया गया।
5- PM नरेंद्र मोदी से मिलीं भारतीय महिला विश्व विजेता खिलाड़ी, आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से करेंगी मुलाकात।
———————–
विदेश की पांच प्रमुख खबरें :
1- भारतवंशी जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क में मेयर का चुनाव जीता, सौ साल के इतिहास में सबसे युवा व पहले मुस्लिम मेयर बने।
2- अमेरिका के लुइसवे में एक कार्गो विमान में आग लगने के चालक दल समेत नौ लोगों की मौत, 11 लोग घायल हो गए।
3- अमेरिकी घोषणा के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बोले- हमने परमाणु बेस्ड क्रूज़ मिसाइल बनानी शुरू कर दी।
4- टैरिफ नीति के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के वकील से पूछे कठिन सवाल, इस मामले में जल्द आ सकता है फैसला।
5- मिशिगन यूनिवर्सिटी की लैब से जुड़े बायोलॉजिकल सामग्री तस्करी मामले में अमेरिका ने तीन चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार।
