Site icon बोलते पन्ने

पूर्णिया में विजिलेंस टीम की दूसरे दिन भी छापामारी : 40 हजार रिश्वत लेते पकड़े गया राजस्व कर्मी

यूपी विजिलेंस टीम।

यूपी विजिलेंस टीम।

पूर्णिया | बिहार के पूर्णिया में विजिलेंस टीम की कार्रवाई लगातार दो दिनों से जारी है।

गुरुवार को जेई के घर पर रेड के अगले दिन शुक्रवार को टीम ने एक राजस्व कर्म को उसकी सहयोगी के जरिए रिश्वत लेते रंगे-हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस जांच ब्यूरो (निगरानी अन्वेषण ब्यूरो) की टीम ने पूर्णिया के सदर अंचल में शुक्रवार को यह कार्रवाई की।

यहां के राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक और उनकी सहयोगी रूबी कुंडी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों के भीतर जिले में निगरानी विभाग की यह दूसरी कार्रवाई है।

स्टे रिपोर्ट के लिए मांगे थे 50 हजार रुपये

यह कार्रवाई गुलाबबाग की निवासी पीड़िता ललिता देवी की शिकायत पर की गई है। पीड़िता का कहना है कि “राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक ने साढ़े तीन कट्ठा जमीन की स्टे रिपोर्ट जारी करने के बदले उनसे 50 हजार रुपये की मांग की थी।”

साथ ही यह भी आरोप है कि “खुद को बचाने के लिए लाल बाबू रजक ने एक शातिर चाल चली और पीड़िता को पैसे अपनी सहयोगी रूबी कुंडी को देने को कहा।”

डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने जानकारी दी कि

“शिकायत की जांच के बाद हमारी टीम तैनात हुई। जैसे ही अंचल अभिलेख भवन में ललिता देवी ने 40 हजार रुपये की पहली किस्त रूबी को थमाई, हमारी टीम ने उन्हें दबोच लिया। रिश्वत की पूरी राशि जब्त की गई है, आरोपियों को पटना ले जाया जा रहा है। “

_______________________________________________

एक दिन पहले जेई के घर 4 घंटे चली थी रेड

जेई के घर पर छापामारी मारने गई टीम।

पूर्णिया (पंकज नायक) | जिले में गुरुवार (16 अप्रैल) को स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने एक जेई के घर पर रेड मारी थी। बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता भूषण प्रसाद के घर पर सुबह ही सात सदस्यीय टीम पहुंच गई और चार घंटे तक छानबीन की।

आरोपी जेई भूषण कटिहार में पोस्टेड हैं।

स्पेशल विजिलेंस यूनिट के डीएसपी राज कुमार सिंह ने बताया कि

“एसयूवी को ठेकेदारों ने इस बात की शिकायत की थी कि सहायक अभियंता भूषण प्रसाद शिक्षा विभाग के भवन निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं के लिए उनसे रुपए की डिमांड कर रहे हैं। इसके डिजिटल प्रमाण व कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर यह कार्रवाई हुई।”

 

Exit mobile version