Site icon बोलते पन्ने

रोहतास(बिहार) : 4 साल की बच्ची से 11 साल के बच्चे ने की रेप की कोशिश, जानिए क्या है पूरा मामला?

रोहतास में मासूम बच्ची से रेप की कोशिश का मामला सामने आया, जिसमें बच्चे की उम्र मात्र 11 साल है। इस घटना ने बदलते सामाजिक परिदृश्य की ओर इशारा किया है। (सांकेतिक तस्वीर)

रोहतास में मासूम बच्ची से रेप की कोशिश का मामला सामने आया, जिसमें बच्चे की उम्र मात्र 11 साल है। इस घटना ने बदलते सामाजिक परिदृश्य की ओर इशारा किया है। (सांकेतिक तस्वीर)

रोहतास | अविनाश श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास जिले में 4 साल की एक मासूम बच्ची से 11 साल के एक बच्चे के रेप की कोशिश (Rape Attempt) करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। अपचारी बच्चे (Juvenile Accused)  की उम्र भी बेहद कम होने से जिला प्रशासन इस मामले में ज्यादा सतर्कता बरत रहा है। जिले की अकोढ़ीगोला थाना पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नाबालिग अपचारी को निरुद्ध किया है। सिविल सर्जन ने इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया, उन्होेंने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है, इसकी जांच डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल में की गई है।

रेप का आरोपी बच्चा मानसिक रुप से विक्षिप्त

यह मामला 13 जनवरी की है, पीड़ित बच्ची और अपचारी बच्चे का मेडिकल डेहरी स्थित अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। रेप के अपचारी बच्चे को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इस बात की तस्दीक गांव के लोगों ने भी की है। उधर, थाना प्रभारी राकेश गोसाई ने बताया कि इस केस को पॉस्को (POCSO Act) के तहत दर्ज किया गया है।

बच्ची को बहलाकर खेत में ले गया था

यह मामला अकोढ़ीगोला थानाक्षेत्र (Akodhighola Police Station Case) में 13 जनवरी को हुआ। जब 4 साल की बच्ची को उसके पड़ोस में रहने वाला 11 साल का बच्चा बहलाकर एक खेत में ले गया। गांव वालो का कहना है कि बच्ची के रोने की आवाज आने पर वे लोग खेत की ओर भागे और वहीं बच्चे को रंगेहाथों पकड़ लिया। इस मामले में पीड़ित बच्ची और आरोपी बच्चे का मेडिकल 14 जनवरी को हुआ क्योंकि बच्ची के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे।

क्या बोले सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने कहा कि “घटना के बारे में हम ज्यादा नहीं जानते, हां ऐसा मामला आया है जिसमें डेहरी के अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल हो रहा है, बच्ची की उम्र चार साल है।”

Exit mobile version