- 17 फरवरी को गांव के ही युवक ने बच्ची के साथ रेप किया, तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा
सहरसा |
यह घटना सहरसा जिले केे सौर बाजार थाना क्षेत्र में हुई। बच्ची के पिता का कहना है कि बलात्कारी ने उसकी बेटी के गुप्तांग में रॉड डालकर बर्बरता की। बदहवास पिता ने सहरसा के सदर अस्पताल में बताया कि 17 फरवरी की दोपहर को उनकी ढाई साल की बच्ची खेत में खेल रही थी, गांव का ही एक युवक बेटी को खिलाने के लिए ले गया।
पिता का कहना है कि गांव का आरोपी राजकुमार उनकी बेटी को तौलिये से ढंककर ले गया था। रेप के बाद बच्ची को खेत में फेंक दिया। उसके शरीर पर नोंचने-चोट के निशान थे, और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। पिता ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बच्ची को खून से लतपथ देखा तो हमें सूचना दी।
उसे तुरंत सदर अस्पताल सहरसा लाया गया जहां गंभीर चोटों के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। अब वह ICU में भर्ती है।
बच्ची की मां ने रोते हुए कहा- “मेरी बच्ची मिट्टी में सनी पड़ी थी। पूरे शरीर पर चोटें और नोंचने के निशान थे। प्राइवेट पार्ट से खून नहीं रुक रहा था। मैं उसके दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही। भगवान उसे बचा ले।”
उधर, डीएसपी ने बताया कि बच्ची के साथ प्रथम दृष्टया रेप की घटना सामने आई है और उसके प्राइवेट पार्ट में भी इंजरी है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार शर्मा को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर FSL टीम भेजकर साक्ष्य जुटाए हैं।

