Site icon बोलते पन्ने

युद्ध पर स्पेन का खुला विरोध: US के लड़ाकू विमानों के लिए नहीं खोला हवाई क्षेत्र

नई दिल्ली | यूरोपीय देश स्पेन ने ईरान पर हमले के लिए भेजे जा रहे अमेरिकी युद्ध विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन से व्यापार घटाने की धमकी दे दी है।

स्पेन सरकार ने दक्षिणी हिस्से में स्थित रोटा (Rota) और मोरोन (Moron) सैन्य अड्डों का उपयोग करने की अनुमति अमेरिका को नहीं दी, जिसके बाद 15 अमेरिकी विमानों को वहां से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

स्पेन की मीडिया ने इस मामले में रिपोर्ट की थी, सोमवार को स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने इस घटना की पुष्टि कर दी है।

उन्होंने जानकारी देते हुए पत्रकारों से कहा कि हम पहले ही अमेरिका को युद्ध को लेकर हमारे रुख के बारे में बता चुके हैं।

रक्षा मंत्री रोबल्स ने कहा:

“यह बात अमेरिकी सेना और बलों को शुरू से ही पूरी तरह स्पष्ट कर दी गई थी इसलिए ईरान युद्ध से संबंधित किसी भी कार्रवाई के लिए न तो हमारे सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति है और न ही स्पेनिश हवाई क्षेत्र के उपयोग की।”

दरअसल स्पेनिश प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ पहले ही कड़े शब्दों में अमेरिका के इस युद्ध के आलोचना करते हुए इसे असंगत व खतरनाक बता चुके हैं।

स्पेन के हवाई क्षेत्र को अमेरिका के लिए बंद किए जाने से जुड़ी खबर स्पेन के अखबार ‘एल पाइस’ (El Pais) ने दी थी जिसे अब रक्षा मंत्री ने पुष्टि कर दिया है।

Exit mobile version