- महागठबंधन के दलों के बीच बिखराव का एक और उदाहरण, JJM ने अलग चुनाव लड़ने का ऐलान किया
पटना |
बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JJM) ने महागठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। साथ ही कहा कि वह अब झारखंड में भी गठबंधन की समीक्षा करेंगे क्योंकि उन्हें हर बार महागठबंधन के दलों से धोखा मिला है।
दूसरी ओर, महागठबंधन के चार दल 8 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उतरने के लिए पर्चा भर चुके हैं। गौरतलब है कि कल (20 oct) को नामांकन का आखिरी दिन है फिर भी अभी तक महागठबंधन की ओर से सीटों के बंटवारा का ऐलान नहीं हुआ है।
JJM ने कहा- हम झारखंड में भी गठबंधन की समीक्षा करेंगे
पार्टी ने राजद पर आरोप लगाया है कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा था जबकि झारखंड में पार्टी ने बड़ी हिस्सेदारी दी थी। पार्टी के महासचिव ने कहा कि उनका लक्ष्य पार्टी को बिहार में एक बड़े दल के रूप में स्थापित करना है।
इन सीटों पर अकेले लड़ेगी JJM – जेएमएम महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में धमदाहा, चकाई, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती की सीटों पर वह चुनाव लड़ेगी।
8 सीटों पर महा-गठबंधन के 4 सहयोगी आपस में ही लड़ेंगे
- कुटुंबा विधानसभा सीट – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम के खिलाफ RJD ने वरिष्ठ नेता सुरेश पासवान को टिकट दिया है।
- कहलगांव विधानसभा सीट – RJD की ओर से रजनीश यादव और कांग्रेस (INC) से प्रवीण कुशवाहा आपस में लड़ेंगे।
- वैशाली विधानसभा सीट- RJD से अजय कुशवाहा ने नामांकन किया, कांग्रेस (INC) से इंजीनियर संजीव सिंह लड़ेंगे।
- लालगंज विधानसभा सीट – RJD ने शिवानी शुक्ला को टिकट दिया जबकि कांग्रेस (INC) की ओर से आदित्य कुमार राजा ने पर्चा भरा।
- गौरा बौराम विधानसभा सीट- RJD के अफजल सिंह और VIP के संतोष साहनी ने यहां से पर्चा भरा है।
- तारापुर विधानसभा सीट – RJD से अरुण शाह और VIP पार्टी की ओर से सकलदेव सिंह ने पर्चा भरा, पर सकलदेव बीजेपी में चले गए और दावेदारी वापस लेने की घोषणा कर दी।
- बछवाड़ा विधानसभा सीट – कांग्रेस (INC) की ओर से प्रकाश दास और CPI से अवधेश कुमार राय ने नामांकन किया है।
- बिहारशरीफ विधानसभा सीट – कांग्रेस (INC) से उमैर खान ने नॉमिनेशन कराया है और CPI के शिव प्रसाद यादव ने नामांकन किया है।
- रोसड़ा विधानसभा सीट – कांग्रेस (INC) से बीके रवि और CPI से लक्ष्मण पासवान ने पर्चा भरा। हालांकि लक्ष्मण का पर्चा रद्द हो गया।
- राजपाकर विधानसभा सीट – कांग्रेस (INC) से प्रतिमा कुमारी और CPI से मोहित पासवाान ने नामांकन किया है।

