Site icon बोलते पन्ने

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बताया ‘सेलेक्टेड’ CM, जानिए क्या कहा?

तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव

 पटना | सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें ‘मनोनीत मुख्यमंत्री ‘ (Selected) बताकर तंज कसा है।

अपने ट्वीट में उन्होंने नीतीश कुमार को ‘बिहार का निर्वाचित मुख्यमंत्री’ (Elected) कहा और आरोप लगाया कि “उन्हें गद्दी से उतारा गया।”

राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके लिखा-

“सम्राट चौधरी जी द्वारा आज इलेक्टेड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने पर बधाई और सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।”

तेजस्वी यादव का ट्वीट

तेजस्वी यादव का ट्वीट

गौरतलब है कि ट्वीट के जरिए तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी की उस प्रतिज्ञा की याद दिलाई जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को सत्ता से उतारने तक सिर की पगड़ी न उतारने का प्रण लिया था।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट में यह भी लिखा है कि

“उन्हें उम्मीद है कि नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस कड़वे और कठोर तथ्य से पूरी तरह अवगत होंगे कि 21 वर्षों के एनडीए शासन के बाद भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों और सतत विकास के कई सूचकांकों पर बिहार राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे है।”

तेजस्वी यादव ने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी बिहार की उन्नति के लिए प्रभावी ढंग से काम करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “राज्य के स्वाभिमान को बाहरी दबावों के आगे नहीं झुकने दिया जाना चाहिए।”

 

Exit mobile version