देश की पांच प्रमुख खबरें :
1- ईरानी दूतावास में दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई की शोकसभा में भारत सरकार की ओर से शामिल हुए भारतीय विदेश राज्यमंत्री।
2- भारत की चीन को दो-टूक : “अरुणाचल में जगहों के नाम बदलने की कोशिश शातिराना, सुधर रहे रिश्तों पर हो सकता है असर।”
3- 92 साल की उम्र में मौन हुईं सुरों की आशा, दिग्गज गायिका आशा भोसले का आज शाम को मुंबई में होगा अंतिम संस्कार।
4- प. बंगाल में न्यायिक अफसरों के घेराव मामले में NIA ने कांग्रेस उम्मीदवार व उनके 7 सहयोगियों को हिरासत में लिया।
5- झारखंड में रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान पेपर लीक करा रहे 164 आरोपी गिरफ़्तार, प्रश्नपत्र भी बरामद।
देश की पांच प्रमुख खबरें :
1- पाकिस्तान में शांति वार्ता विफल, 21 घंटे चली मैराथन बातचीत के बाद लौटे दोनों देशों के प्रतिनिधि नेता।
2- ट्रंप ने अपनी नौसेना को दिया होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकाबंदी का आदेश; ईरान बोला- “होर्मुज़ से अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा।”
3- शांति वार्ता पर ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा- “अमेरिका की मांगें अवैध”; अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- “हमने बैस्ट ऑफ़र दिया।”
4- चीन को ट्रंप की सीधी धमकी– “ईरान को हथियार दिये तो लगेगा 50 फीसदी टैरिफ़; बोले- “जंग में जीत हमारी ही होगी।”
5- ताइवानी विपक्षी नेता की चीन यात्रा से संबंध सुधरने के संकेत, चीनी शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू होंगी।

