Site icon बोलते पन्ने

21 अप्रैल 2026 : आज की सुर्खियां पढ़ें

Top Headlines

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- दिल्ली हाईकोर्ट की जज ने केजरीवाल के केस से ख़ुद के हटने के मामले की याचिका ख़ारिज की।

2- राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता से जुड़ी याचिका पर केस दर्ज करने के बजाय नोटिस देने के बाद जज ने केस से ख़ुद को अलग किया।

3- विश्व एथेलेटिक्स की सत्यनिष्ठा इकाई ने भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन की रेटिंग घटाई, डोपिंग के  अत्यधिक खतरे वाली श्रेणी में डाला।

4- भारत दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति संग पीएम मोदी ने की मुलाक़ात, दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते तक पहुंचने के लिए वार्ता शुरू होगी।

5- दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद की बेल से जुड़ी पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया, अन्य आरोपी शहजील इमाम को भी बेल देने से इनकार।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- पाक में हाईलेवल बैठक को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम लेकिन अमेरिका ने प्रतिनिधिमंडल अभी तक नहीं भेजा, ईरान ने वार्ता के लिए जाने की नहीं की पुष्टि

2- ट्रंप बोले- “ईरान के साथ अब होने जा रही डील पहले हुए परमाणु समझौते से बेहतर”; ईरान बोला- हम अपनी शर्तों पर समझौता नहीं करेंगे।

3- बुल्गेरिया में रूसी समर्थित पूर्व राष्ट्रपति रुमेन रादेव की ऐतिहासिक जीत, यह नाटो समूह से जुड़ा एक यूरोपीय संघ का सदस्य देश है।

4-  इज़राइल व लेबनान के बीच दूसरे राउंड की राजनयिक स्तर की वार्ता कराएगा अमेरिका, 23 अप्रैल को होगी आयोजित।

5- इराक़ में अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी, कहा- ‘ईरान समर्थित हथियारबंद गुट बना रहे हमले की योजना’

 

Exit mobile version