Site icon बोलते पन्ने

आज की सुर्खियां : राष्ट्रपति ने ममता बनर्जी पर जताया नाराजगी; ईरान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- पश्चिम बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु बोलीं- “ममता शायद मुझसे नाराज; रिसीव करने नहीं आईं”; धरने पर बैठीं ममता ने पलटवार किया।

2- गुरमीत राम रहीम को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार की हत्या मामले में बरी किया, जबकि अन्य आरोपियों की सजा कायम।

3- घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 115 रुपये का हुआ इज़ाफ़ा।

4- ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे भारत के लक्ष्य सेन, आज मुकाबला।

5- रैपर बादशाह का विवादित गीत ‘टटीरी’ यूट्यूब से हटा, गिरफ़्तारी के लिए हरियाणा पुलिस दे रही दबिश, जारी होगा लुकआउट नोटिस।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- पड़ोसी देशों पर हमले को लेकर ईरान के राष्ट्रपति माफ़ी मांगी, बोले- “पड़ोसी देशों पर हमला करने का हमारा कोई इरादा नहीं।”

2- नेपाल आम चुनाव : बालेन शाह ने पूर्व पीएम ओली को 49 हजार वोटों से हराया, शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

3- अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच क़तर पहली बार खोलेगा अपना एयर स्पेस, सीमित संख्या में हवाई उड़ाने चलाने की घोषणा।

4- युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान से फोन पर बात की।

5- रॉयटर्स ने गोपनीय संदेश के हवाले से कहा- “श्रीलंका पर अमेरिका ईरानी जहाज के चालक दल को वापस न भेजने का दवाब डाल रहा।”

 

Exit mobile version