Site icon बोलते पन्ने

आज की सुर्खियां :Trade talk के बीच मोदी ने ट्रंप को फोन किया; पाक को F-16 फाइजर जेट का Tech सपोर्ट देगा US

F16 फाइटर जेट (Photo credit - pexels)

F16 फाइटर जेट (Photo credit - pexels)

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1. भारत में अमेरिकी टीम से दो दिन चली व्यापार वार्ता के बीच पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को किया फ़ोन, कहा- मिलकर काम करेंगे।

2. SIR की समयसीमा 5 राज्य व एक केंद्रशासित प्रदेश के लिए बढ़ी, MP-छत्तीसगढ़ में 18, UP में 26 दिसंबर तक फॉर्म भर सकेंगे।

3. कांग्रेस पार्टी वाली कर्नाटक सरकार के गृहमंत्री बोले- ड्रग तस्करों के घर पर चलाएंगे बुलडोज़र; विधानसभा में पूछा गया था सवाल।

4. FIDA रैंकिंग वाले दुनिया के सबसे छोटे चेस खिलाड़ी 3 साल के सर्वज्ञ के ख़िलाफ़ ग़लत तरीके से जीतने का आरोप की जांच होगी।

5. अरूणाचल प्रदेश में एक ट्रक खाई में गिरने से 14 मरे, 7 घायल; इकलौता घायल व्यक्ति खाई से दो दिन बाद निकला तब घटना का पता लगा।

 


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1. पाकिस्तान को F-16 फाइजर जेट्स के लिए एडवांस तकनीकी सपोर्ट बेचने पर अमेरिका ने सहमति दी, अमेरिका कांग्रेस को भेजा सहमति पत्र।

2.हाई स्किल्ड पेशेवरों को अमेरिका लाने के लिए आज से शुरू हुआ ‘ट्रंप गोल्ड कार्ड’, कंपनियों को 18 करोड़ रुपये में खरीदना होगा।

3. यूक्रेनी पीएम जेनेंस्की अपने 30 यूरोपीय सहयोगी देशों के मुखिया के साथ आपातकालीन बैठक करेंगे, अमेरिका को शांति प्रस्ताव सौंप चुके हैं।

4. वेनेजुएला के तेल टैंकर को अमेरिका ने जब्त किया; वेनेजुएला की विपक्षी नेता व नोबेल शांति विजेता मारिया कोरिना ने ऐक्शन को सराहा।

5. पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व प्रमुख फैज़ हमीद को 14 साल की क़ैद की सजा सुनाई, गोपनीयता तोड़ने का दोषी माना।


आज के आयोजन

1. राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में रायबरेली की MP-MLA कोर्ट सुनवाई करेगा।

2. राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में यूपी की हाथरस कोर्ट में सुनवाई होगी। 2018 में अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का मामला।

3. संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी रहेगी।

Exit mobile version