Site icon बोलते पन्ने

आज की सुर्खियां: ईरान में फंसे भारतीयों की केंद्र कराएगा वापसी; ट्रंप ने ईरान पर ऐक्शन को लेकर रुख बदला

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ लगातार धमकियों के बाद रुख को नरम करके फिर से दुनिया को चौंका दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ लगातार धमकियों के बाद रुख को नरम करके फिर से दुनिया को चौंका दिया है।

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- ईरान में प्रदर्शन के बाद बने हालात के बीच भारतीयों को वापस लाना शुरु करेगा विदेश मंत्रालय, गुरुवार से ईरान बंद कर देगा कमर्शियल उड़ानें।

2- महाराष्ट्र के नगर निकायों में 5 साल की देरी से कराए गए चुनाव, मुंबई के निकाय ‘BMC’ के चुनाव में भाजपा-शिंदे सेना की जीत के आसार।

3- पश्चिम बंगाल में SIR से जुड़ी सुनवाई का विरोध कर रहे लोगों ने एक BDO ऑफिस में तोड़फोड़ की, इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी घायल।

4- सुप्रीम कोर्ट ने केरल के SIR ड्राफ्ट को लेकर चुनाव आयोग से कहा- ड्राफ्ट लिस्ट में काटे गएि नामों को प्रकाशित करें।

5- बीजू जनता दल (BJD) ने राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले अपने दो विधायकों को निलंबित किया, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कार्रवाई।


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- ईरान पर बदला ट्रंप का रुख़, सैन्य कार्रवाई न करने के संकेत दिए। बोले- प्रदर्शन कुचलना बंद हुआ, फांसी भी रोक दीं।

2- अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े एक और टैंकर को जब्त किया, राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगी वेनेजुएला की विपक्षी नेता मरीना मचादो।

3- सिंगापुर ने विपक्षी दलों के नेता को संसदीय पैनल से झूठ बोलने के आरोप में पद से हटाया, LOP प्रीतम सिंह भारतीय मूल के नेता हैं।

4- नासा ने एक बीमार अंतरिक्षयात्री की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से कराई सुरक्षित मेडिकल निकासी, धरती पर लौटीं अंतरिक्षयात्री।

5- भारतीय मूल की महिला को अमेरिका में अपने दो बच्चों की हत्या के आरोप में किया गया गिरफ़्तार, बेडरूम में मृत मिले बच्चे।

Exit mobile version