Site icon बोलते पन्ने

आज की सुर्खियां: ईरानी विदेश मंत्री से भारत की वार्ता; ईरान में प्रदर्शन कुचलने के लिए कार्रवाई तेज हुई

ईरान में प्रदर्शन अपने चरम पर हैं। (तस्वीर - साभार X)

ईरान में प्रदर्शन अपने चरम पर हैं। (तस्वीर - साभार X)

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- एस जयशंकर बोले- ईरानी विदेश मंत्री ने फ़ोन पर वहां के हालात पर चर्चा की; भारतीय दूतावास ने भारतीयों को ईरान छोड़ने को कहा।

2- प्रसिद्ध असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत पर सिंगापुर पुलिस ने अदालत को बताया- ‘नशे में थे, लाइफ जैकेट पहनने से मना किया था।’

3- लाल किला कार ब्लास्ट केस में डॉक्टर शाहीन समेत 5 आरोपियों की NIA हिरासत तीन दिन और बढ़ी, NIA ने 5 दिन की कस्टडी मांगी थी।

4- पश्चिम बंगाल में I-PAC रेड मामले पर ED ने कोलकाता हाईकोर्ट से कहा- रेड में कुछ भी जब्त नहीं किया, अदालत ने TMC की याचिका रद्द की।

5- इंडिया ओपन बैडमिंटन सुपर 750 टूर्नामेंट के आयोजन में भारत की फजीहत, गरमाहट के लिए इंतज़ाम नहीं, स्टैंड में बंदर घुसने पर नाराजगी बढ़ी।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- ईरान में प्रदर्शन कुचलने के लिए कार्रवाई तेज हुई, न्यायिक प्रमुख ने सरकार से कहा- ‘हमें जल्द कार्रवाई करनी होगी’; अब तक 2571 मौतें।

2- अमेरिका ने गज़ा शांति योजना के दूसरे चरण की शुरूआत की; हमास को पूरी तरह हथियार डालने होंगे और फिलिस्तीनी अंतरिम प्रशासन बनेगा।

3- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट- श्रीलंका में 17 साल पहले सुरक्षा बलों ने तमिल नागरिकों से यौन हिंसा की, जिस पर आज तक नहीं हुई कोई कार्रवाई।

4- बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव के लिए 22 जनवरी से कड़ी सुरक्षा में शुरू होगा चुनाव प्रचार, हाल में वहां हिन्दुओं पर हमले बढ़े।

5- कतर स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर कुछ कर्मियों को बुधवार शाम तक हटने के निर्देश, कतर ने कहाहालिया क्षेत्रीय तनाव को लेकर कदम उठाया।

Exit mobile version