देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बोलीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू- वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत तेजी से आगे बढ़ रहा।
2- अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशू शुक्ला को अशोक चक्र मिलेगा।
3- अभिनेता धर्मेंद्र और कम्युनिस्ट नेता वीएस अच्युतानंदन को मरणोपरांत पद्मविभूषण, कुल 5 को मिलेगा यह पुरस्कार।
4- 13 लोगों को पद्म भूषण और 114 को पद्मश्री मिलने की घोषणा, चुनावी राज्य केरल, तमिलनाडु, प. बंगाल और असम के नायक शामिल।
5- मनाली में भारी बर्फवारी के बीच फंसे पयर्टक, 15 किलोमीटर पार करने में लगे 10 घंटे, कड़ाके की ठंड के बीच सड़कों पर फंसी गाड़ियां।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- गणतंत्र दिवस की मुख्य अतिथि बनकर आईं यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला बोलीं– टूट रही दुनिया को हम दिखा रहे नए रास्ता।
2- बांग्लादेश में एक हिन्दू कार मैकेनिक की वर्कशॉप में आग लगाकर हत्या, 18 दिसंबर से अब तक कम से कम 9 हिन्दू मारे गए।
3- आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी, ICC-20 विश्वकप नहीं खेला तो द्विपक्षीय सीरीज़ व एशिया कप से बाहर होगा।
4- चीन के शक्तिशाली केंद्रीय सैन्य आयोग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एक अन्य बड़े अधिकारी के खिलाफ चलेगी जांच।
5- अमेरिका में बर्फीला तूफ़ान आने के बाद 8 लाख लोग अंधेरे में, दस हज़ार से ज्यादा विमानों की कैंसिल करना पड़ा।

