Site icon बोलते पन्ने

आज की सुर्खियां: SC बोला- चुनाव आयोग के पास SIR की असीमित शक्ति नहीं; ट्रंप ने शांति बोर्ड को बताया UN का विकल्प

देश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- सुप्रीम कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग के पास SIR कराने की असीमित शक्ति नहीं, इसे पारदर्शी होना चाहिए।

2- दावोस में जारी विश्व आर्थिक मंच पर इस संस्था की प्रमुख ने भारत को AI में दूसरे स्तर की शक्ति बताया, भारत ने ख़ारिज किया।

3- मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने कहालिवइन में रहने वाली महिलाओं को गंदर्भ विवाह के आधार पर पत्नी का दर्जा मिलना जरूरी।

4- केरल, तमिलनाडु के बाद अब कर्नाटक के राज्यपाल ने राज्य सरकार के लिखे भाषण पर सवाल उठाकर संबोधन से मना किया।

5- दिल्ली में वाहनों से सबसे ज्यादा प्रदूषण हो रहा; वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी, लंबी अवधि की योजना पेश की।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- ट्रंप बोले- उनका बनाया शांति बोर्ड, संयुक्त राष्ट्र की जगह ले सकता है; चीन ने एतराज जताया। पाक समेत 9 देशों ने शामिल होने पर हामी भरी।

2- ईरान में हुए देशव्यापी प्रदर्शन में हुई थी 3117 लोगों की मौत, ईरानी सरकारी मीडिया ने जारी किए आधिकारिक आंकड़े।

3- वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बोले ट्रंप- हम हमला नहीं करेंगे पर ग्रीनलैंड पर जल्द वार्ता चाहते हैं।

4- ICC ने बांग्लादेश को चेतावनी दी- भारत में खेलिए वरना आपकी जगह स्कॉटलैंड विश्वकप खेलेगी।

5- ट्रंप के ग्रीनलैंड कब्जाने की धमकियों के बीच यूरोपीय संघ ने अमेरिका से व्यापार समझौते का काम रोका।

 

Exit mobile version