Site icon बोलते पन्ने

आज की सुर्खियां: सुप्रीम कोर्ट बोला- ‘सड़के लावारिस कुत्तों से मुक्त हों’; अमेरिका को वेनेजुएला से मिलेगा 5 करोड़ बैरल तेल

सुप्रीम कोर्ट (साभार इंटरनेट)

सुप्रीम कोर्ट (साभार इंटरनेट)

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लावारिस कुत्तों व पशुओं से मुक्त हों सड़कें, ये काटते ही नहीं, हादसों की भी वजह बन रहे। फैसले की पुर्नविचार याचिका की सुनवाई के दौरान टिप्पणी।

2- सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जस्टिस यशवंत वर्मा के ख़िलाफ़ जाँच के लिए बनी समिति के गठन में कुछ कमी, परीक्षण करेंगे। कैश कांड में फंसे थे जज, समिति की वैधता पर उठाया है सवाल।

3- जनगणना के पहले चरण की शुरूआत एक अप्रैल से, मकानों की गिनती की जाएगी, इससे 15 दिन पहले स्वगणना कराने का विकल्प भी मिलेगा।

4- दिल्ली में तुर्कमान गेट के पास बनी मस्जिद परिसर में अवैध कब्जा हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव, रामपुर के सपा सांसद पर भड़काने का आरोप लगा।

5- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के मामले में एक साल बीत जाने पर भी रेलवे स्टेशन की ओर से जवाब दायर नहीं, हाईकोर्ट ने फटकार लगाई।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- राष्ट्रपति ट्रंप बोले– ‘वेनेजुएला से 5 करोड़ बैरल तेल निकालकर बाज़ार भाव में बेचेंगे, इसकी बिक्री की रकम पर मेरा नियंत्रण होगा।’

2- बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले जारी, एक हिन्दू युवक को चोर बताकर भीड़ ने घेर लिया, जान बचाने के लिए युवक नहर में कूदा, मौत। 19 दिनों में 7 हिन्दुओं की मौत।

3- ग्रीन लैंड पर ट्रंप के बयान के बाद व्हाइट हाउस प्रेस सचिव बोलीं- इसे हासिल करना हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकता, अमेरिका सेना का विकल्प खुला है।

4- डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने ट्रंप प्रशासन को देखते हुए अमेरिकी से सीधे बातचीत करने की पहल की, जल्द दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की होगी मुलाक़ात।

5- लग्ज़मबर्ग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर – पश्चिमी देश अपने क्षेत्र में हिंसा को नहीं देखते भारत को ज्ञान देते हैं।

Exit mobile version