Site icon बोलते पन्ने

आज की सुर्खियां : तमिलनाडु-केरल के राज्यपालों ने विधानसभा में भाषण छोड़ा; EU बोला- ‘भारत से ट्रेड डील सभी समझौतों की जननी’

भारत-यूरोपीय संघ के बीच 27 जनवरी को होने जा रही है शिखर वार्ता, जिसमें व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। (तस्वीर - सांकेतिक)

भारत-यूरोपीय संघ के बीच 27 जनवरी को होने जा रही है शिखर वार्ता, जिसमें व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। (तस्वीर - सांकेतिक)

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- तमिलनाडु और केरल के राज्यपालों ने विधानसभा के पहले दिन होने वाले अभिभाषण पर आपत्ति जतायी, केरल के राज्यपाल ने एक हिस्सा नहीं पढ़ा, तमिलनाडु के राज्यपाल भाषण पढ़े बिना ही चले गए।

2- असम के कोकराझार में कार एक्सीडेंट में आदिवासी युवक की मौत के बाद बोडो-आदिवासी समुदाय में हिंसा के बाद इंटरनेट बंद।

3- पाक दौरे पर भारत के कड़े रुख़ के बाद पोलैंड के डिप्टी पीएम का बयान- ‘भारत-पोलैंड आतंकवाद से पीड़ित हैं, हम सीमापार आतंकवाद की निंदा करते हैं।’

4- पश्चिम बंगाल के प्रवासी की झारखंड में मौत के बाद मुर्शीदाबाद में प्रदर्शन जारी, कोलकाता हाईकोर्ट ने SP-DM से कहा- हिंसा से निपटने के लिए ज़रूरत हो तो केंद्रीय बलों को तैनात करें।

5- एक Phd स्कॉलर ने IIT कानपुर कैंपस में कूदकर जान दी, पिछले चार महीने में तीसरी सुसाइड की घटना के हड़कंप मचा, तनाव के लिए काउंसलिंग ले रहा था।


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन बोलीं- भारत के साथ होने वाला व्यापार समझौता सभी समझौतों में जननी है। अगले सप्ताह भारत दौरे पर इसमें फैसला होगा।

2- ब्रिटेन डिएगो गार्सिया द्वीप को मॉरीशस को सौंपेगा, ब्रिटेन के इस कदम की ट्रंप ने निंदा की, बोले- वहां अमेरिकी बेस है, यह कदम मूर्खतापूर्ण।

3- ट्रंप ने नाटो प्रमुख और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के पर्सनल चैट को सार्वजनिक करके दवाब बनाया, बोले- ग्रीनलैंड पर पीछे हटने का सवाल ही नहीं।

4- काबुल के रेस्टोरेंट में हुए धमाके की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली, इस विस्फोट में एक चीनी नागरिक समेत सात लोगों की जान गई।

5- UAE के राष्ट्रपति ने स्वीकारा शांति बोर्ड की सदस्यता का निमंत्रण, चीन को भी मिला न्यौता, फ्रांस ने न्यौता नहीं स्वीकारा तो ट्रंप बोले– 200% टैरिफ़ लगा दूंगा।

 

Exit mobile version