Site icon बोलते पन्ने

आज की सुर्खियां: BMC के नए मेयर को लेकर भाजपा-शिवसेना (शिंदे) में खींचतान; ग्रीनलैंड का साथ देने वाले देशों पर ट्रंप का टैरिफ

BMC चुनाव में महायुति की जीत हुई लेकिन अब दोनों सहयोगी दलों के बीच मेयर पद को लेकर खींचतान चल रही है। (सांकेतिक तस्वीर)

BMC चुनाव में महायुति की जीत हुई लेकिन अब दोनों सहयोगी दलों के बीच मेयर पद को लेकर खींचतान चल रही है। (सांकेतिक तस्वीर)

देश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- BMC चुनाव के नतीजे आने के बाद शिंदे गुट ने अपने सभी 29 जीते हुए पार्षदों को होटल भेजा, ढाई साल के लिए भाजपा से मेयर पद की माँग।

2- नीट-पीजी 2025-26 की कटऑफ को घटाकर जीरो करने के आदेश के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, मेडिकल साइंस की परीक्षा कराने वाले बोर्ड ने दी चुनौती।

3- पंजाब सीएम का दावा – गृह मंत्री ने पंजाब में बाड़ को अंतरराष्ट्रीय सीमा के क़रीब ले जाने पर सैद्धांतिक सहमति दी, इससे किसानों को बाड़ पार करके खेतों में नहीं जाना पड़ेगा।

4- इंदौर में गंदा पानी पीने से जान गंवाने वालों के परिजनों से मिले LOP राहुल गांधी, कहा- भाजपा की डबल इंजन सरकार के इस मॉडल पर सवाल उठाओ तो चलेगा बुलडोज़र।

5- सिख गुरु पर कथित टिप्पणी के आरोप में आप नेता आतिशी के ख़िलाफ़ CBI जाँच करा सकते हैं विधानसभा स्पीकर, प्रेसवार्ता में बोले- वीडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई।


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- ग्रीनलैंड पर अमेरिकी कब्जे का विरोध करने वाले आठ यूरोपीय देशों पर ट्रंप फरवरी से लगाएंगे 10% टैरिफ़, जून तक समझौता न होने पर टैरिफ़ 25% बढ़ाने की धमकी।

2- ईरान में उग्र प्रदर्शन के बीच फंसे भारतीयों को विदेश मंत्रालय स्पेशल विमान के ज़रिए स्वदेश लाया, ईरान के हालात बताते हुए कई भारतीय रोने लगे।

3- ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने देश में हुए प्रदर्शनों के पीछे बताया अमेरिका का हाथ, ट्रंप ने जवाब में कहा- कुछ दिन की मेहमान है खामेनेई सरकार।

4- बांग्लादेश में एक और हिन्दू की हत्या; अपनी दुकान में काम कर रहे 17 साल के हिन्दू कर्मी को बचाने की कोशिश में हमलावरों के हाथों मारे गए हिन्दू कारोबारी।

5- ट्रंप ने गज़ा पुनर्निर्माण योजना के तहत बोर्ड ऑफ पीस के सदस्यों की घोषणा की, इसमें ट्रंप के दामाद और पूर्व ब्रिटिश पीएम समेत कुल 7 सदस्य।

 

Exit mobile version