Site icon बोलते पन्ने

15 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़ें

Top Headlines

(Note – इसे वीडियो में देखने के लिए इस लिंक पर जाएं।)

देश की पांच प्रमुख खबरें :

1- लोकसभा में 543 से बढ़कर हो जाएंगी 850 सीटें; महिला आरक्षण लागू कराने से जुड़े 3 ड्राफ्ट बिल के ज़रिए हुआ खुलासा।

2- होर्मुज़ स्ट्रेट की अमेरिकी नाकेबंदी के बीच ट्रंप का मोदी को फ़ोन, दोनों नेताओं ने कहा- “होर्मुज़ खुला रहना चाहिए।”

3- बिहार में 20 साल बाद नीतीश राज समाप्त, सम्राट चौधरी के रूप में BJP का होगा पहला सीएम, आज शपथ।

4- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का अनुमान- “युद्ध के बीच भी भारत की अर्थव्यवस्था 6.5 फीसदी की विकास दर से बढ़ेगी।”

5- छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 13 श्रमिकों की मौत, 21 झुलसे, सीएम ने जांच के आदेश दिये।


विदेश की पांच प्रमुख खबरें :

1- अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद में होगी दूसरे राउंड की शांति वार्ता,  दोनों देशों के राष्ट्रपति ने सकारात्मक बयान से संकेत दिए।

2- लेबनान व इज़रायल के बीच 40 साल बाद US में हुई राजनयिक वार्ता, अमेरिकी विदेश मंत्री भी शामिल हुए, हिजबुल्लाह ने विरोध किया।

3- IMF की चेतावनी – “ईरान युद्ध लंबा खिंचा तो वैश्विक मंदी का खतरा, 2026 की वैश्विक विकास दर 2% घट सकती है।”

4- होर्मुज़ की नाकेबंदी के पहले दिन अमेरिका के नर्म रुख़ के संकेत; शिपिंग डेटा के मुताबिक़- “ईरान से जुड़े 3 टैंकरों सहित 8 जहाज़ गुजरे।”

5- पाकिस्तान की अलगाववादी ‘बलोच लिबरेशन आर्मी’ ने बनाई नौसेना; पाक के 3 सैनिकों को मारने का दावा किया।

Exit mobile version